भाजपा कार्यकर्ताओं ने बगलामुखी मंदिर में हवन-यज्ञ कर मनाया अनुराग ठाकुर का जन्मदिन

punjabkesari.in Sunday, Oct 24, 2021 - 04:33 PM (IST)

देहरा (राजीव शर्मा): केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का जन्मदिन देहरा भाजपा कार्यकर्ताओं नें प्राचीन सिद्ध पीठ श्री बगलामुखी मंदिर में हवन-यज्ञ करके मनाया। अनुराग ठाकुर आज 47 वर्ष के हो गए हैं। अनुराग ठाकुर के जन्मदिवस के अवसर पर पूरे हिमाचल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किए गए। इसी तरह देहरा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री बगुलामुखी मंदिर में पहले हवन-यज्ञ करवाया, इसके उपरांत पूरे बनखंडी बाजार में सफाई अभियान चलाया व लोगों में मिठाइयां वितरित कीं। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सुकृत सागर ने कहा कि आज भाजपा मंडलाध्यक्ष निर्मल सिंह की उपस्थिति में अनुराग ठाकुर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर श्री बगलामुखी मंदिर में हवन करवाया गया।
PunjabKesari, Cleanliness Drive Image

उन्होंने कहा कि हमारे प्रिय सांसद अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश व पूरे देश के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद हैं तथा उनके कंधों पर गरीबों के उत्थान सहित युवाओं के भविष्य को सही मार्गदर्शन के साथ जनकल्याण की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। इस मौके पर मंडल महामंत्री रणजीत गुलेरिया, रमेश चौधरी , महिला मोर्चा अध्यक्षा रुबीना चौधरी, मंडल सचिव परवीन कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य व अध्यक्ष व्यपार मंडल हरिपुर अतुल महाजन, जिला आईटी संयोजक अमन डोगरा, संदीप शर्मा, विजेंदर गुलेरिया, ओंकार मिन्हास, रविंदर जम्वाल व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News