अनुराग ठाकुर ने भोरंज में किया चुनाव प्रचार, घोटालों व ओपीएस को लेकर घेरी कांग्रेस

punjabkesari.in Thursday, Oct 27, 2022 - 07:04 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): कांग्रेस पार्टी का इतिहास कैसा रहा है इसे कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष अच्छी तरह से जानते हैं। उन्हें इसके बारे में बताने की जरूरत नहीं है। यह वही कांग्रेस है जिसने देश में घोटालों का एक ऐसा रिकाॅर्ड कायम किया है, जिसे कोई तोड़ नहीं सकता है। देश को गरीबी की ओर धकेलने में कांग्रेस के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। यह बात केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भोरंज विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कही। 

अनुराग कहा कि कांग्रेस के इतिहास को देश की जनता भलीभांति जानती है। यह वही पार्टी है जिसने देश को बांट कर राज किया है और वोट लेकर आम जनता को भूल जाते हैं। कांग्रेस ने एक परिवार को आगे रखा और देश को पीछे कर दिया जिसका खमियाजा आज देश भुगत रहा है। उन्होंने कहा कि 2012 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने हिमाचल के हर घर से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने का वायदा किया था। कांग्रेस पार्टी बताए कि कितने लोगों को उसने 5 सालों में सरकारी नौकरियां दी थीं। उन्होंने कहा कि ओपीएस किसने खत्म किया था, इसे सब जानते हैं। कांग्रेस सरकार के समय में इसे खत्म किया गया, अब कांग्रेसी इसका जवाब जनता को दें। 

अनुराग कहा कि 30 अक्तूबर के बाद प्रदेश भर में पार्टी के चुनावी कैंपेन में बड़े स्तर पर तेजी आएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल को पहले भी काफी समय दिया है और अब चुनाव के समय में वह चारों संसदीय क्षेत्रों में बड़ी रैलियां करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी उम्मीदवारों की जीत का माॢजन भी बढ़ेगा। इस दौरान भोरंज की वर्तमान विधायक कमलेश कुमारी भी मौजूद रहीं। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News