अमित शाह का कांगड़ा दौरा टला, अब पार्टी के यह वरिष्ठ नेता भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश

punjabkesari.in Wednesday, Jan 18, 2017 - 07:58 PM (IST)

धर्मशाला: शाहपुर के चम्बी में होने वाले त्रिदेव सम्मेलन में अमित शाह भाग नहीं लेंगे। 5 राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों के चलते अमित शाह का कांगड़ा दौरा टल गया है। अमित शाह की जगह पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं वित्त मंत्री अरुण जेटली त्रिदेव सम्मेलन में शिरकत करेंगे। यह सम्मेलन सोलन की तर्ज पर कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र के लिए कांगड़ा के चम्बी में होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अमित शाह की टिकट आबंटन को लेकर दिल्ली में चल रही व्यस्तता ही उनके यहां आने में रोड़ा बनी है। वहीं 20 जनवरी को त्रिदेव सम्मेलन के नाम पर तैयारियां चली हुई हैं। चुनावी वर्ष में भाजपा का यह त्रिदेव सम्मेलन काफ ी अहम माना जा रहा है। इस सम्मेलन में इस संसदीय हलके के बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष और बूथ लेवल एजैंंट हिस्सा लेंगे। पार्टी ने इन्हें त्रिदेव नाम दिया है। 

20 जनवरी को गग्गल एयरपोर्ट पहुंचेंगे वित्त मंत्री
प्रदेश मीडिया सह प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली 20 जनवरी को 11 बजे गग्गल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वहीं साढ़े 3 बजे दिल्ली के लिए वापसी करेंगे। भाजपा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को पूरी तरह सक्रिय करना चाहती है और जब निचले स्तर पर संगठन में कार्यकर्ता सक्रिय होंगे तो वे पार्टी को और सशक्त करेंगे। इस रणनीति पर कार्य करते हुए भाजपा ने हर संसदीय हलके में त्रिदेव सम्मेलन करने का निर्णय लिया और इसकी शुरूआत शिमला संसदीय हलके के तहत सोलन में सम्मेलन से की थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News