भयानक हादसा: रैफर मरीज काे ले जा रही एंबुलैंस खाई में गिरी, 3 लाेगाें की माैत, 2 घायल

punjabkesari.in Saturday, Sep 06, 2025 - 11:50 AM (IST)

ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में गगरेट से आगे पंजाब के मंगूवाल में शनिवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा पेश आया है, जिसमें 3 लाेगाें की माैत हाे गई है। जानकारी के अनुसार यह हादसा चिंतपूर्णी-होशियारपुर सड़क पर मंगुवाल के पास हुआ, जहां एक एंबुलैंस गहरी खाई में गिर गई। हादसे के दाैरान एंबुलैंस में सवार मरीज और उसके 2 लाेगाें माैके पर दम ताेड़ दिया, जबकि 2 अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार एंबुलैंस में सवार लोग कांगड़ा जिले के रहने वाले थे। वे अपने बीमार परिजन को टांडा मेडिकल कॉलेज से लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रैफर करवाकर ले जा रहे थे। जैसे ही एंबुलैंस गगरेट के पास मंगुवाल क्षेत्र से गुजर रही थी ताे अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और एंबुलैंस सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद एंबुलैंस से घायलों और शवों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों को इलाज के लिए होशियारपुर के सिविल अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों की पहचान संजीव कुमार (55) पठियार, ओंकार चंद (84) मारंडा और रमेश चंद (45) निवासी नूरपुर (कांगड़ा) के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान रेणु बाला और एम्बुलैंस चालक बॉबी के रूप में हुई है।

उधर, पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरूआती जांच में आशंका है कि एंबुलैंस की तेज रफ्तार या अचानक नियंत्रण खो देना हादसे की वजह हो सकता है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News