Una: चिट्टे के साथ पकड़े आरोपी 2 दिन के पुलिस रिमांड पर

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 06:18 PM (IST)

अम्ब (अश्विनी): पुलिस थाना अम्ब की टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए चिट्टा तस्करी के आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 2 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। गौरतलब है कि गत दिवस सायं एएसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कलरूही स्थित जल आपूर्ति योजना के पास एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6.36 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। पुलिस ने एनडीपीएस की बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज करके तलवाड़ा (पंजाब) निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया था। डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और इसके स्रोतों का पता लगाया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News