माननीयों के वेतन भत्तों को बढ़ाए जाने के पक्ष में उतरे गोपाल दास वर्मा, वीरभद्र पर लगाया यह आरोप

punjabkesari.in Tuesday, Sep 17, 2019 - 04:37 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश) : माननीयों के हाल ही में बढ़ाए गए वेतन भत्तों को बढ़ाए जाने के पक्ष में कर्मचारी महासंघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष गोपाल दास वर्मा ने कहा कि विधायक व मंत्री भी आम इंसान की तरह ही हैं। महंगाई बढ़ने का उनके जीवन पर भी आम इंसान की तरह ही प्रभाव पड़ता है। प्रदेश भाजपा सरकार से पूर्व भी तो यह कदम उठाया गया था।

उन्होंने बिलासपुर में मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सत्ता के सिंहासन पर मुख्यमंत्री के रूप में विराजमान हुए हैं। उन्होंने कर्मचारियों के कल्याण के लिए ढेर सारी सौगातें बांटी हैं। वर्तमान समय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर  से हर वर्ग खुश है। जोकि कोंग्रेसी नेताओं को रास नहीं आ रहा है।

उन्होंने विधायक विक्रमादित्या को भी नसीहत देते गए कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के बारे में सोच -समझ कर ब्यानबाजी किया करें। हवाई मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नहीं बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हवाई मुख्यमंत्री रहे हैं।   उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर अपने निजी दौरों पर भी प्रदेश सरकार के खर्चे पर हेलीकॉप्टर प्रयोग में लाने का आरोप लगाया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Simpy Khanna

Recommended News

Related News