MC Election को लेकर AICC ने किया 6 कमेटियों का गठन, डिप्टी सीएम को प्रचार समिति की कमान

punjabkesari.in Thursday, Apr 06, 2023 - 06:21 PM (IST)

शिमला (वंदना): शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। इसके तहत कांग्रेस ने 6 कमेटियाें का गठन करते हुए मंत्रियों व वरिष्ठ नेताओं को फील्ड में उतार दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रदेश के प्रभारी राजीव शुक्ला की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह इन सभी कमेटियों का समन्वय देखेंगे। चुनाव को लेकर गठित विभिन्न कमेटियां अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का वहन करेंगी। 

धनीराम शांडिल को बनाया प्रचार समिति का समन्वयक
नगर निगम चुनाव को लेकर प्रचार समिति का जिम्मा उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को सौंपा गया है। इस कमेटी में समन्वयक मंत्री धनीराम शांडिल को बनाया गया है। इसके अलावा कमेटी में 10 और सदस्यों को भी शामिल किया गया है। इसमें विधायक नंदलाल, सीपीएस मोहन लाल ब्राक्टा, विधायक अजय सोलंकी, विनोद सुल्तानपुरी, पूर्व महापौर नरेंद्र कटारिया, कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा, कांग्रेस नेत्री दयाल प्यारी, हरदीप सिंह बावा का नाम शामिल है।

मंत्री हर्षवर्धन चौहान होंगे स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष
वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान को स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। विधायक विनय कुमार, कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, सीपीएस आशीष बुटेल व शिमला शहरी से विधायक हरीश जनारथा को इस कमेटी का सदस्य बनाया गया हैं। वहीं कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों के अध्यक्ष इस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।

रोहित ठाकुर को चुनाव प्रबंधन कमेटी का जिम्मा 
नगर निगम चुनाव में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर चुनाव प्रबंधन का काम देखेंगे। उन्हें चुनाव प्रबंधन कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। इस कमेटी के समन्वयक विधायक राजेंद्रर राणा होंगे जबकि इस कमेटी में कांग्रेस महासचिव महेश्वर चौहान, विधायक संजय अवस्थी, विधायक रघुवीर सिंह बाली, विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, कांग्रेस प्रवक्ता देवेंद्र बुशहरी, सीपीएस रामकुमार, सुरेश कुमार, अमित पाल सिंह, डाॅ. राजेश शर्मा, सुनील कुमार बिट्टू, अमित नंदा व रितेश कपरेट को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इस कमेटी में जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी व ग्रामीण के अध्यक्ष विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।

को-आर्डिनेशन कमेटी 
नगर निगम चुनाव के लिए को-आर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, रामलाल ठाकुर, आशा कुमारी, विधायक सुधीर शर्मा, कुलदीप कुमार, कुलदीप सिंह राठौर, किशोरी लाल को शामिल किया गया है। वहीं नरेश चौहान व सुशांत कपरेट मीडिया व सोशल मीडिया देखेंगे। इसमें अनीता वर्मा और किरण धानटा को शामिल किया गया है।

चुनाव कंट्रोल रूम
नगर निगम चुनाव को चुनाव कंट्रोल रूम का भी गठन  किया गया है। इसमें कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा, सौरव चौहान, यदुपति ठाकुर, प्रशांत शर्मा, चंदन चंदन राणा, अमित सैनी, शुभ्रा जिंटा को इसमें शामिल किया गया है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सभी तरह का प्रबंधन व समन्वय देखेंगे।

ये होंगे ऑब्जर्वर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव तेजेंद्रर पाल सिंह बिट्टू को शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। यह चुनाव से जुड़ी सभी गतिविधियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के साथ समन्वयक करेंगे। 

8 अप्रैल तक मांगे आवेदन 
नगर निगम चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 8 अप्रैल तक चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों से सादे कागज पर आवेदन मांगे हैं। प्रदेशाध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने कहा कि उम्मीदवारों को सादे कागज पर चुनाव लड़ने के लिए आवेदन करना होगा, जिसमें उम्मीदवार को अपना पूरा बायोडाटा देना होगा। प्रत्याशियों की ओर से प्राप्त हुए आवेदनों पर मंथन करने के बाद कांग्रेस 34 वार्डों से अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेगी। लोगों की राय से कई उम्मीदवारों के नामों को प्रस्तावित भी किया गया है। इन सब पर अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान ही करेगी। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News