कृषि मंत्री बोले-IGMC की रिपोर्ट से खुलासा, हिमाचल में कैंसर रोगियों का बढ़ा Graph

punjabkesari.in Saturday, Mar 02, 2019 - 08:24 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): हिमाचल प्रदेश में हजारों हैक्टेयर भूमि में खेती की जाती है और प्रदेश में 4 मैडीकल कॉलेज होने के बावजूद भी कैंसर रोगियों का ग्राफ 25 से 30 बढ़ा है। यह बात कृषि मंत्री डा. राम लाल मारकंडा ने नाचन में सी.एम. जयराम ठाकुर की मौजूदगी में कही। उन्होंने कहा कि इस बात का खुलासा आई.जी.एम.सी. के चिकित्सकों की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे मुख्य कारण मिलावटी खाना, कीटनाशकयुक्त खाद्य सामग्री का सेवन करना है।

प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान नीति के तहत बढ़ेंगे आगे

उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 तक प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान नीति के तहत आगे बढ़ेंगे। इस दिशा में 321 करोड़ रुपए की कृषि विविधिकरण योजना कार्यन्वित की जा रही है और अब यह संभावना है कि जायका के दूसरे चरण की 1109 करोड़ रुपए की परियोजना भी प्रदेश को स्वीकृत होगी। इससे वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने में सफलता मिलेगी।

प्रदेश को युवा और दूरदर्शी मुख्यमंत्री मिला

उन्होंने मुख्यमंत्री जयरा ठाकुर की सरहना करते हुए कहा कि यह प्रदेश का सौभाग्य है कि हमें एक युवा और दूरदर्शी मुख्यमंत्री मिला है जो सदैव आम आदमी के कल्याण के प्रति समर्पित है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश के समग्र विकास के लिए अनेक योजनाएं आरंभ की हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News