पीएम की सुरक्षा में चूक का आरोप कांग्रेस पर लगाना एक राजनीतिक साजिश : सुदर्शन शर्मा

punjabkesari.in Thursday, Jan 06, 2022 - 01:45 PM (IST)

नूरपुर (संजीव महाजन) : भाजपा द्वारा पंजाब सरकार पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा की चूक का आरोप कांग्रेस पर लगाना एक राजनीतिक साजिश है। यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने प्रेस वार्ता में कही है। उन्होंने कहा कि क्योंकि फिरोजपुर रैली के दौरान गंतव्य तक पहुंचने के लिए आखरी चरण में भठिंडा से सड़क के माध्यम से फैसला लेना एसपीजी सुरक्षा के अंतर्गत आता है। जिसकी तमाम जिम्मेदारी गृह मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में है। इसमें पंजाब राज्य सरकार को साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश है। जिसको आम जनमानस भलीभांति जानती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अब शिष्टाचार देश की भाजपा शासित केंद्र सरकार से नहीं सीखना है। क्योंकि प्रधानमंत्री देश के प्रधानमंत्री है ना कि केबल भाजपा के ही प्रधानमंत्री है। हो सकता है फिरोजपुर की रैली में मात्र सात सौ की हाजिरी देख कर भाजपा के शीर्ष नेताओं ने सत्तर हजार की हाजरी का उद्देश्य ना पूरा होता देख यह रैली रद्द करने का फैसला लिया हो और एकदम राजनीतिक साजिशो के माहिर राजनेता लोगो की भावनाओं से खिलवाड़ करने में गुरेज नहीं करते है और यह भी एक ज्वलंत उदाहरण देखने को मिला। असल कारण रैली को रद्द करने का फैसला मात्र 700 की हाजरी देख सत्तर हजार के उद्देश्य को देश के प्रधानमंत्री फिरोजपुर में संबोधन करने जा रहे थे। लेकिन पंजाब के लोगो ने अपना गुस्सा हाजरी कम करके दर्ज करवा दिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News