दर्दनाक हादसा : मंडी में टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत, 1 घायल

punjabkesari.in Tuesday, Jul 05, 2022 - 12:01 PM (IST)

मंडी (रजनीश) : नगर निगम मंडी के खलियार वार्ड में सोमवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 व्यक्तियों की मौत हो गई तथा 1 गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। इस सड़क हादसे के शिकार 2 लोग पंजाब व बिहार, जबकि 1 मंडी शहर के बाड़ी का रहने वाला बताया जा रहे है। जानकारी के मुताबिकि चालक रात को टिप्पर में रेत, बजरी लेकर गया था, लेकिन बजरी उतारने के बाद वापस जाते समय टिप्पर का पीछे वाला दरवाजा (डाला) खुला रह गया।
टिप्पर जब खलियार में पहुंचा तो वहां पर संपर्क मार्ग पर बने गेट से टिप्पर का डाला फंस गया। जोर का झटका लगने से गेट का बड़ा पिलर टिप्पर के कैबिन पर गिर गया। टिप्पर में चालक सहित 5 लोग सवार थे। इनमें से 4 लोग पिल्लर के नीचे दब गए। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 1 घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया है। घायल व मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। एस.पी. मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rajneesh Himalian

Recommended News

Related News