Sirmaur: 91 जेबीटी अध्यापक प्लेसमैंट आधार पर बने मुख्य शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी किए तैनाती आदेश

punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 04:21 PM (IST)

नाहन (आशु): प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा जिला सिरमौर के लिए प्रशासनिक स्तर पर निर्णय लेते हुए 91 जेबीटी अध्यापकों को प्लेसमैंट आधार पर मुख्य शिक्षक बनाया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा यह नियुक्तियां जिले के विभिन्न सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त पड़े मुख्य शिक्षक पदों पर की गई हैं। इन प्लेसमैंट आदेशों के तहत कई जेबीटी अध्यापकों को ऐसे विद्यालयों में भी मुख्य शिक्षक का कार्यभार सौंपा गया है, जहां विद्यालय लंबे समय से बिना नियमित अध्यापक के प्रतिनियुक्ति के सहारे थे, जबकि कुछ शिक्षकों की तैनाती उन स्कूलों में की गई है, जहां छात्र नामांकन अत्यधिक होने के बावजूद केवल एक ही अध्यापक कार्यरत था।

यहां देखें लिस्ट: https://static.punjabkesari.in/multimedia/10-35-20-am8037-38.pdf

शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार जेबीटी अध्यापक विनोद कुमार को शिक्षा खंड संगड़ाह के सानग स्कूल, इंदिरा चौहान को रोनहाट के खड़काहन, प्रदीप कुमार को सराहां ब्लॉक के शीणाघाट, वीना शर्मा को संगड़ाह के जीपीएस सिउन, चमेल सिंह को शिलाई के डक्कड़, नरेंद्र कौर को पांवटा साहिब के अमरकोट, प्रताप सिंह को ज्वालापुर, जगदीश चंद को राजगढ़ को ठोड़ निवाड़, शिव पाल को बखोटा, तरुण कुमार को माजरा के क्यारदा-I, मीन सिंह को संगड़ाह के मंडवाच राम दयाल को राजगढ़ के शरियुत व जगत सिंह को शिलाई ब्लॉक के कांडिया कोटी स्कूल में तैनाती दी गई है।

इसी तरह माजरा के संजीव गोयल को शिरी कठवार, सूरत सिंह को कफोटा के इंदोली, नेत्र सिंह को रोनहाट, पूरण चंद को सराहां के कलोग, देवेंद्र सिंह को राजगढ़ के सैर जगास, जयपाल सिंह को नौहराधार के पुनरधार, रंगी लाल तोमर को कफोटा के बोरार, सुंदर सिंह को रोनहाट के नवाना भटवार, जय दीप को सुरला के जंगलाभूड़, नाथी राम को खोरोंवाला के खोड़री माजरी, रेखा सूद को ददाहू के पराड़ा, गोविंद सिंह को कफोटा के लानी, सुषमा देवी को खोरोंवाला, गोपाल सिंह को नारग के चमेंजी, श्याम लाल को खोरोंवाला के गोरखूवाला, मदन लाल को कफोटा के शरली, राजेश कुमार को खोरोंवाला के चिल्लोई, इकबाल मोहम्मद को माजरा के टोकियों, तोता राम चौहान को शिलाई के नाया पाब, लीला देवी को नौहराधार के जीपीएस घिरगछिनार में नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त रणदीप सिंह को संगड़ाह के जीपीएस काफलनू, रमेश चंद को सतौन के चांदनी, अवतार सिंह को नाहन के ऑन खादरी, गुमान सिंह को खोरोंवाला के टौरु, अशोक कुमार को जीपीएस ब्वाॅयज नाहन, वीरेंद्र पाल सिंह को सुरला के चुरन, यशपाल शर्मा को माजरा के भरोग बनेड़ी, विक्रम सिंह को ददाहू के बांदल, तोता राम शर्मा को शिलाई के सर्रो, प्रोमिला देवी को नौहराधार के संघोली, प्रतिभा देवी को चौरास, जोगिंद्र सिंह को राजगढ़ के कुफरधार, करन सिंह को संगड़ाह के लाना पालर, राम स्वरूप को राजगढ़ के फागू, बहादुर सिंह को रोनहाट के जरवा, अनुराधा को सराहां के सिरमौरी मंदिर, किरण बाला को नाहन शहर के जीपीएस पुर्बिया मोहल्ला, सुमेर चंद को संगड़ाह के लगनू, रणवीर सिंह को कफोटा के चंडो च्योग, गोपाल सिंह को संगड़ाह के जीपीएस पलओलिया में नियुक्त किया गया है।

इसी तरह बबीता रानी को संगड़ाह के जीपीएस सोमफर, जगमोहन सिंह को कैल, दया देवी को अरट, सुरेंद्र कुमार को नाहन के खजूरना, जगत राम को सतौन के कोटगा, दलीप सिंह को रोनहाट के झाकंडो, दुला राम को सतौन के सखोली, परीक्षा चंदेल को संगड़ाह के रनवा, तोता राम को ददाहू छौउ बोगर, सुनीता देवी को संगड़ाह के रतवा, मधु बाला को नारग के खरेटी, राजेंद्र सिंह को नौहराधार के शिवपुर, सुनीता कुमारी को राजगढ़ के गडोल पिरग, जयपाल सिंह को संगड़ाह के छियारो, विक्रम सिंह को संगड़ाह के रणफुआ, कमलेंद्र सिंह को नौहराधार के बांदल, महेंद्र सिंह को नाहन के नलका, रमेश चंद को शिलाई के उतरी, अंजना कुमारी को नारग के कालाघाट और सुमेर सिंह को खोरोंवाला के जीपीएस किलौड़ में नियुक्ति के आदेश दिए गए हैं।

इसके अतिरिक्त रंजना कुमारी को राजगढ़ के जीपीएस डिब्बर, पुष्प लता को सराहां के कथांजी, मिमला देवी को नाहन के जोगीबन, तपेंदर सिंह को नौहराधार के चुरवी, अनुराधा को बकरास के फिरोद पिंजवाना, दीप कुमारी को नाहन के मालोंवाला, जगत को माजरा के भगवानपुर, खेम सिंह को संगड़ाह के बडोल, सरिता देवी को संगड़ाह के दादा किल्लौर, चमन लाल को सुरला के ढाकवाला, सुरेंद्र कौर को संगड़ाह के कशलोग, नरेश कुमार को नाहन के मोरो डूंगी सेर, तोता राम को ददाहू के हर्यास, जागर सिंह को रोनहाट के केलवी, कल्याण सिंह को संगड़ाह के रजाना, नीलम को नाहन के भलगांव, राजेंद्र प्रसाद को खोरोंवाला के डांडाअंज और हरि दत्त को पांवटा साहिब के जीपीएस मलगी के लिए नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं।

उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर राजीव ठाकुर ने बताया कि इन प्लेसमैंट आदेशों का मुख्य उद्देश्य उन प्राथमिक विद्यालयों को राहत प्रदान करना है, जहां लंबे समय से मुख्य शिक्षक का पद रिक्त था या जहां छात्र संख्या अधिक होने के बावजूद शिक्षकों की कमी बनी हुई थी। इन तैनातियों से शैक्षणिक कार्यों में सुधार होगा और बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाया जा सकेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News