सिरमौर में दर्दनाक हादसा, मिट्टी खाली करते समय पलटा डंपर...ठेकेदार की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Oct 20, 2026 - 02:18 PM (IST)

पांवटा साहिब (सिरमौर) : पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत मिश्रवाला में निर्माणाधीन वेयरहाऊस में मिट्टी खाली करते समय डंपर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नाजर अली के रूप में हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में यशपाल चौहान निवासी गांव डिमोठ तहसील कालसी जिला देहरादून (उत्तराखंड) ने बताया कि मिश्रवाला में एक वेयरहाऊस का निर्माण कार्य चल रहा है। इस निर्माण कार्य का ठेका नाजर अली ने लिया हुआ था। निर्माण स्थल पर डंपरों के माध्यम से रेत और मिट्टी सहित अन्य सामग्री लाई जाती थी।

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, शाम को डंपर से निर्माण स्थल पर मिट्टी खाली की जा रही थी। उस समय नाजर अली डंपर के पास ही खड़ा था। मिट्टी खाली करते समय डंपर का जैक काफी ऊंचा उठ गया। उसके बाद चालक ने डंपर को आगे-पीछे हिलाया, जिससे डंपर अचानक नाजर अली की तरफ पलट गया और उसके ऊपर गिर पड़ा। हादसे के बाद नाजर अली को डंपर के नीचे से निकालकर जुनेजा अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित क्र दिया। शिकायतकर्ता ने हादसे के लिए डंपर चालक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News