Himachal: सरकार ने 8 HPS अधिकारियों का किया तबादला, 5 के नियुक्ति आदेश जारी

punjabkesari.in Tuesday, Oct 01, 2024 - 04:05 PM (IST)

शिमला (राक्टा): प्रदेश सरकार ने 8 एचपीएस बदलने के साथ ही 5 अधिकारियों के नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव की तरफ से मंगलवार को इस संदर्भ में अधिसूचना जारी की गई है, जो तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। अधिसूचना के अनुसार एसपी वैल्फेयर पुलिस मुख्यालय विनोद कुमार को एआईजी यातायात, पर्यटन और रेलवे (टीटी एंडआर) शिमला लगाया गया है।

इसी तरह नियुक्ति का इंतजार कर रहे एसपी सुशील कुमार को पुलिस अधीक्षक कारागार शिमला, कमांडैंट प्रथम बटालियन होमगार्ड किन्नौर पंकज शर्मा को एसपी वैल्फेयर पुलिस मुख्यालय शिमला, एएसपी द्वितीय रिजर्व बटालियन सकोह सुरेश कुमार को कमांडैंट प्रथम बटालियन होमगार्ड किन्नौर, नियुक्ति का इंतजार कर रहे एएसपी सोमदत्त को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तृतीय भारतीय रिजर्व बटालियन पंडोह, डीएसपी तृतीय भारतीय रिजर्व बटालियन पंडोह अमर सिंह को डीएसपी प्रथम हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस बटालियन जुन्गा, डीएसपी क्राइम सीआईडी शक्ति सिंह को डीएसपी लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय, नियुक्ति का इंतजार कर रहे अजय कुमार को डीएसपी द्वितीय भारतीय रिजर्व बटालियन सकोह, डीएसपी विक्रम चौहान को डीएसपी क्राइम सीआईडी, डीएसपी जिला मुख्यालय मंडी देवराज को एसडीपीओ पधर और नियुक्ति का इंतजार कर रहे डीएसपी संजीव कुमार को एसडीपीओ धर्मपुर लगाया गया है।

दिनेश कुमार होंगे डीएसपी मंडी
डीएसपी प्रथम हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस बटालियन जुन्गा ओम प्रकाश को डीएसपी तृतीय भारतीय रिजर्व बटालियन सकोह और एसडीपीओ पधर दिनेश कुमार को डीएसपी जिला मुख्यालय मंडी लगाया गया है।

एसडीपीओ बद्दी करेंगे मुख्यालय रिपोर्ट
प्रदेश सरकार ने 2 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इसके तहत कमांडैंट नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं शिमला राजेश कुमार को एसपी लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय और एसडीपीओ अम्ब अभिषेक को एसडीपीओ पुलिस जिला बद्दी लगाया है। इसके साथ ही सरकार ने एचपीएस अधिकारी कमांडैंट गृह रक्षा निदेशालय नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं नरेश कुमार को एसपी लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय लगाया है। इसके साथ ही एसडीपीओ बद्दी खजाना राम को पुलिस मुख्यालय रिपोर्ट करने को कहा गया है।

अरविंद पराशर को मिली पदोन्नति
वहीं प्रदेश सरकार ने अरविंद कुमार पराशर को डिप्टी कमांडैंट नागरिक सुरक्षा और अग्निशमन सेवाएं के पद पर पदोन्नत किया है। उन्हें सराहनीय सेवाओं के लिए वर्ष 2020 में राष्ट्रपति पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।

3 एचएएस अधिकारी रि-डैजिग्नेट
राज्य सरकार नेे 3 एचएएस अधिकारियों को रि-डैजिग्नेट किया है। इसके तहत मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान निजी सचिव राजीव कुमार को सीएम के विशेष सचिव का पदनाम मिला है। इसी तरह संयुक्त सचिव लोक निर्माण विभाग सुरजीत सिंह को अतिरिक्त सचिव लोक निर्माण विभाग तथा संयुक्त सचिव खाद्य, नागरिक एवं उपभोक्ता मामले सुरिंद्र सिंह राठौर को अतिरिक्त निदेशक खाद्य, नागरिक एवं उपभोक्ता मामले के पद पर रि-डैजिग्नेट किया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News