किन्नौर में 5 और पंचायतों का हुआ निर्विरोध चयन

punjabkesari.in Sunday, Dec 27, 2020 - 10:43 PM (IST)

रिकांगपिओ (रिपन): जिला किन्नौर में सर्वसम्मति से पंचायतों के निर्विरोध चुने जाने का क्रम जारी है। इसी क्रम में जिला की 5 और पंचायतों यूला, हांगो, रोघी, मीरू व यंगपा-।। को भी ग्रामीणों ने निर्विरोध चुनकर मिसाल पेश की है। यूला पंचायत को ग्राम विकास सोसायटी के प्रयास और गांववासियों के पूरे सहयोग से निर्विरोध चुन लिया गया है, जिसमें अंजू कुमारी को प्रधान, राकेश कुमार को उपप्रधान चुना गया है। इसके अतिरिक्त पंचायत के 5 वार्डों के वार्ड सदस्य प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार, रोशनी देवी, प्रोमिला देवी व रेखा कुमारी को भी ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्विरोध चुन लिया है।

जिला की हांगो पंचायत को भी ग्रामीणों ने निर्विरोध चुना है, जिसमें सूरज मनी को प्रधान व कमल प्रकाश को उपप्रधान चुना गया है। इसके अतिरिक्त रोघी गांव के समस्त ग्रामवासियों ने निर्विरोध चुनाव करवाने के लक्ष्य से बैठक का आयोजन रोघी नारायण मंदिर के प्रांगण में किया गया, जिसमें भाजपा और कांग्रेस एकजुट होकर पूर्ण समर्थन के साथ रोघी पंचायत के प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया। गांव की एकता और अखंडता तथा कोरोना महामारी को मद्देनजर रखते हुए सभी ग्रामवासियों ने इस निर्विरोध चुनाव को स्वीकार किया व दोनों पार्टियों व ग्रामवासियों ने भविष्य में भी इसी प्रकार से निर्विरोध चुनाव करवाने का फैसला लिया।

इस दौरान प्रधान रतन मंजरी व उपप्रधान पदम चंद को चुना गया। इसके अतिरिक्त 5 वार्ड सदस्यों में विजय लक्ष्मी, नीलम कुमारी, शिव देवी, नेक राम व देव राज को भी निर्विरोध चुना गया। मीरू पंचायत में रामेश्वर सिंह मेहता को प्रधान व शेर चंद को उपप्रधान चुना गया है। इसके अतिरिक्त यंगपा-।। पंचायत में ईश्वर चंद को प्रधान व हंस राज को निॢवरोध उपप्रधान चुना गया है।

विदित है कि इससे पहले भी किन्नौर में 3 पंचायतों डुबलिंग, लियो और रक्षम को भी निर्विरोध चुन लिया गया है, जिसमें रक्षम पंचायत को ग्रामीणों ने लगातार तीसरी बार निॢवरोध चुन कर नई मिसाल कायम की है। इसी तरह इन 5 यूला, हांगो, रोघी, मीरू व यंगपा-।। पंचायतों के निर्विरोध चुने जाने के बाद जिला किन्नौर में निर्विरोध चुनी जाने वाली पंचायतों की संख्या 8 हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News