कांगड़ा के 5 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत, 1 साल की बच्ची सहित 75 नए पॉजिटिव केस

punjabkesari.in Tuesday, Nov 24, 2020 - 08:11 PM (IST)

कांगड़ा (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में कोरोना का कहर लगातार जारी है। मंगलवार को फिर 5 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है।इनमें से एक मरीज मंडी के नैरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचारधीन था। वहीं 4 मरीजों की मृत्यु टांडा मेडिकल कॉलेज में हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि पालमपुर के 53 वर्षीय व्यक्ति को 23 नवम्बर को टांडा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मरीज कोविड सबंधी निमोनिया रोग से ग्रस्त था तथा मरीज की मंगलवार तड़के अस्पताल में मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि धर्मशाला के खनियारा के 54 वर्षीय व्यक्ति जोकि नैरचौक मंडी मैडिकल कॉलेज अस्पताल में 21 नवम्बर को भर्ती करवाया गया था। मरीज कोरोना के अलावा किडनी के रोग से ग्रस्त था तथा मंगलवार को सुबह मरीज की मृत्यु हो गई।

सीएमओ ने बताया कि कांगड़ा के निशाम बाडो के 84 वर्षीय बुजुर्ग जिन्हें सांस लेने की समस्या व अन्य गंभीर रोगों के चलते 21 नवम्बर को टीएमसी में भर्ती करवाया गया था, उनकी भी मंगलवार तड़के अस्पताल में मृत्यु हो गई। इसके अलावा नूरपुर के 74 वर्षीय बुजुर्ग को 21 नवम्बर को धर्मशाला से टीएमसी रैफर किया गया था। मरीज विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रस्त था तथा 23 नवम्बर देर रात मरीज की टांडा अस्पताल में मृत्यु हो गई। इंदौरा के चलौर के 42 वर्षीय व्यक्ति जोकि पठानकोट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था तथा 18 नवम्बर को टीएमसी में भर्ती करवाए गए था। मरीज में कोरोना के साथ-साथ अन्य बीमारियों से भी ग्रसित था, उसकी भी 23 नवम्बर की रात को टांडा अस्पताल में मृत्यु हो गई।

सीएमओ ने बताया कि 5 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हुई है। इसके अलावा जिला में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कर्मचारियों तथा जिला के विभिन्न होटल व रेस्तरां के कर्मचारियों सहित 75 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। सीएमओ ने बताया कि इनमें पुराना कांगड़ा के वार्ड नंबर-2 की 79 वर्षीय महिला, जसवां तहसीलल के टैरेस गांव के 23, 24, 20, 30 व 28 वर्षीय व्यक्ति, जम्बाल डाडासीबा का 21 वर्षीय युवक,  लोअर भलवल का 37 वर्षीय व्यक्ति, टांडा मेडिकल कॉलेज से 51 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर तहसील के भौरा गांव की 45 वर्षीय महिला, टिक्कर पेगेलु से 39 वर्षीय व्यक्ति, योल कैंट धर्मशाला से 18 वर्षीय युवक, पीएनबी इंदौरा की 21 वर्षीय युवती, खड़ौठ बल्लाह से 23 वर्षीय युवक, एमएच पालमपुर से 44 वर्षीय व्यक्ति, भवारना से 53 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर से 61 वर्षीय व्यक्ति, नादौन हमीरपुर से 60 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा से 34 वर्षीय व्यक्ति, छोटी हलेड़ से 33 वर्षीय महिला, 7 वर्षीय बच्ची व 66 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला से 38 वर्षीय व्यक्ति, सिद्धबाड़ी धर्मशाला से 51 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं।

इसी तरह चैतडू से 44 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस स्टेशन बैजनाथ से 38 वर्षीय महिला, गणेश बाजार बैजनाथ से 28 वर्षीय युवक, सुंगल पालमपुर से 55 वर्षीय व्यक्ति, श्याम नगर धर्मशाला के पास से 44 वर्षीय व्यक्ति, जयंती विहार कांगड़ा से 28 वर्षीय युवक, बीरता से 76 वर्षीय व्यक्ति, दौलतपुर से 55 वर्षीय महिला, झरेड़ शाहपुर से 50 वर्षीय व्यक्ति, सदवां से 78 वर्षीय महिला, खटियार फतेहपुर से 32 वर्षीय व्यक्ति, अप्पर भड़ोल धर्मशाला से 57 वर्षीय महिला व 61 वर्षीय व्यक्ति, चीलगाड़ी से 55 वर्षीय व्यक्ति व 23 वर्षीय युवक, श्याम नगर से 37 वर्षीय व्यक्ति, धनोटू धर्मशाला से 59 वर्षीय व्यक्ति, टंग से 36 वर्षीय व्यक्ति, होटल भागसू मैक्लोडगंज में 55 वर्षीय व्यक्ति, धौलाधार होटल धर्मशाला से 33 वर्षीय व्यक्ति, सिद्धबाड़ी धर्मशाला से 46 वर्षीय महिला व 15 वर्षीय लड़का, टांडा मेडिकल कॉलेज से 72 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

वहीं कुनसाल ठारा बैजनाथ से 78 वर्षीय व्यक्ति, गुलेर देहरा गोपीपुर से 57 वर्षीय महिला, पपरोला से 16 वर्षीय लड़की, होटल सरोवर पालमपुर से 17 वर्षीय लड़की, ताज रैस्टोरैंट पालमपुर से 61 वर्षीय महिला व 66 वर्षीय व्यक्ति, अप्पर भेठ बैजनाथ से 85 वर्षीय व्यक्ति, जदरांगल धर्मशाला से 33 वर्षीय महिला, जनेड़ चौबीन बैजनाथ से 65 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा बगवां से 34 वर्षीय व्यक्ति व 58 वर्षीय महिला, योल कैंट से 69 वर्षीय महिला, मेन बाजार कांगड़ा से 51 वर्षीय व्यक्ति, समीरपुर कांगड़ा से 49 वर्षीय महिला, पीएल धर्मशाला से 18 वर्षीय युवती, लदरेट कांगड़ा से 16 वर्षीय लड़का, 30 वर्षीय महिला व 14 वर्षीय लड़का, बग्गा ज्वाली से 18 वर्षीय युवती, पट्टां कांगड़ा से 36 वर्षीय व्यक्ति, ज्वाली कांगड़ा से 52 वर्षीय महिला, छन्नी ज्वाली से 26 वर्षीय युवती व एक साल की बच्ची कोरोना संक्रमित पाई गई है। वहीं निजी अस्पताल के 27 व 25 वर्षीय युवक, नगरोटा बगवां की 24 वर्षीय युवती, टीएमसी से 70 वर्षीय बुजुर्ग तथा कांगड़ा से 75 वर्षीय बुजुर्ग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, साथ ही 21 कोरोना संक्रमित मरीज मंगलवार को स्वस्थ हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News