1 अक्तूबर को NGO भवन में मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, इन विषयों पर होगी चर्चा
punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2026 - 05:47 PM (IST)
Hamirpur News : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार एक अक्तूबर को यहां एनजीओ भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने बताया कि सुबह 11 बजे आरंभ होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग के चिकित्सक वृद्धजनों के स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं एवं इनके उपचार पर व्यापक चर्चा करेंगे।
वहीं, पुलिस और बैंकों के अधिकारी साईबर क्राइम और वृद्धजनों से संबंधित अन्य समस्याओं के प्रति जागरुक करेंगे। इनके अलावा विभिन्न सामाजिक और आध्यात्मिक संस्थाओं के कार्यकर्ता भी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करेंगे। जिला कल्याण अधिकारी ने वरिष्ठ नागरिकों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

