मंडी में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की जोरदार टक्कर; 4 लोगों की मौत
punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2026 - 10:20 AM (IST)
नगवाईं (मनोज) : मंडी-कुल्लू हाईवे पर हणाेगी टनल में गुरुवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे दो ट्रकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, एक ट्रक मंडी से कुल्लू की और जा रहा था, जबकि दूसरा कुल्लू से मंडी की ओर आ रहा था। इसी दौरान हणाेगी टनल में दोनों ट्रकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल नगवाईं पहुंचाया गया है।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के चलते हाईवे पर यातायात प्रभावित होने की भी सूचना है। मृतकों और घायलों की आधिकारिक पुष्टि तथा पहचान का इंतजार है।

