4 किलोग्राम चरस और 5 किलोग्राम गांजा बरामद

punjabkesari.in Saturday, Dec 05, 2020 - 12:00 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू प्रकाश) : सचानी इलाके में पुलिस ने रेड मारकर नशे की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने 4 किलोग्राम से ज्यादा चरस और 5.356 किलोग्राम गांजा की खेप पकड़ी है। इस प्रकरण में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। इसमें पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 20 और 29 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सचानी गांव में नशे की बड़ी खेप की खरीद फरोख्त हो रही है। इस पर पुलिस ने इलाके में जाल बिछाया। इसके उपरान्त पुलिस ने नशे की उक्त खेप पकड़ी। इस मामले टशी के खिलाफ धारा 20 और मोहन लाल के खिलाफ धारा 29 में मामला दर्ज हुआ है। कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने नशा बरामदगी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Related News