जल शक्ति विभाग में 4,000 बहुद्देश्यीय कर्मचारियों की जल्द होगी भर्ती, इन विभागों में भी भरे जाएंगे खाली पद

punjabkesari.in Sunday, Aug 23, 2026 - 09:54 AM (IST)

Shimla News : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सदन को बताया कि जल शक्ति विभाग में बहुद्देश्यीय कर्मचारियों के 4,000 पद जल्द भरे जाएंगे। सुक्खू ने कहा कि लोक निर्माण विभाग और हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में रिक्त प्रचालन पदों पर भी भर्ती की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक भुवनेश्वर गौर के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इन कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया पिछली सरकार के कार्यकाल में बनाई गई नीति के तहत की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड में 'बिजली मित्रों' की भर्ती कार्यकारी अभियंता के कार्यालय के माध्यम से की जाएगी और मनाली विधानसभा क्षेत्र में भी यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने सदन को बताया कि पिछली सरकार के कार्यकाल में बेलदार के पद समाप्त कर दिए गए थे और उनकी जगह बहुद्देश्यीय कर्मचारियों की नीति लागू की गई। बाढ़ या प्राकृतिक आपदा के दौरान आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्यों के बारे में उन्होंने कहा कि इन्हें ठेके के आधार पर कराया जाता है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था पिछले 40 से 50 वर्षों से जारी है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News