मंडी में 34 वर्षीय महिला ने उठाया खौफनाक कदम, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 05:08 PM (IST)

Mandi News : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां पर एक 34 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले की बल्ह विधानसभा क्षेत्र की पंचायत चंडयाल के रठोहा गांव का है। मृतका की पहचान कुसमा देवी (34 वर्षीय) के रूप में हुई है। पुलिस ने अनुसार, बुधवार शाम करीब 5:45 बजे रठोहा गांव में एक महिला द्वारा खुदकुशी किए जाने की सूचना मिली थी। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि कुसमा को सबसे पहले उसकी सास ने फंदे से लटका हुआ देखा था, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया और स्थानीय स्तर पर पुलिस को सूचित किया गया।

मामला दर्ज

वहीं, घटना की सूचना पर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतका के भाई रविकांत ने बल्ह पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। रविकांत ने आरोप लगाया है कि शादी के कुछ समय बाद से ही कुसमा देवी को उसके पति अमित कुमार, सास और छोटी ननद द्वारा लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। भाई का दावा है कि इसी रोज-रोज के उत्पीड़न और क्रूर व्यवहार से तंग आकर उसकी बहन ने यह आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर पहलू से इस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News