Kullu: नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, भुंतर में चरस के साथ रंगे हाथाें धरा तस्कर

punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2026 - 02:21 PM (IST)

भुंतर (सोनू): हिमाचल प्रदेश में नशे के बढ़ते कारोबार पर लगाम कसने के लिए पुलिस लगातार मुस्तैद है। इसी कड़ी में कुल्लू जिले के भुंतर में पुलिस ने एक कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को चरस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम भुंतर स्थित दियार चौक के पास नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति की गतिविधियां पुलिस टीम को संदिग्ध लगीं। शक के आधार पर पुलिस ने उसे रोककर जब उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से चरस बरामद हुई। मौके पर जब मादक पदार्थ का वजन 95 ग्राम निकला।

पुलिस ने तुरंत चरस को अपने कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान बुद्धि सिंह पुत्र काशी राम के रूप में हुई है, जो कुल्लू जिले के शियाह गांव का निवासी है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मदन लाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी बुद्धि सिंह के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की गहनता से छानबीन कर रही है कि आरोपी यह चरस कहां से लेकर आया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News