धर्मपुर पुलिस थाना के 3 पुलिस और 4 होमगार्ड जवान कोरोना पॉजिटिव

punjabkesari.in Friday, Nov 20, 2020 - 04:44 PM (IST)

धर्मपुर : मंडी जिला के धर्मपुर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस थाना धर्मपुर के जवान एक के बाद एक कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। अब 5 और पुलिस जवान कोरोना संक्रमित हो पाए गए हैं। इनमें 3 पुलिस कर्मी हैं और 4 होमगार्ड के जवान शामिल हैं। पुलिस जवान संक्रमित होने पर पुलिस थाना अस्थाई तौर पर बी.डी.ओ. कार्यालय धर्मपुर में चल रहा है। पुलिस थाने के कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए दूसरी जगह से पुलिस जवान यहां पर तैनात किया गया है। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल ने बताया कि धर्मपुर पुलिस थाना में पुलिस जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। पुलिस तथा होमगार्ड के जवानों को होम आइसोलेट किया गया है। काेरोना के मामले आने के बाद पुलिस थाने को अस्थाई रूप से बीडीओ कार्यालय में शिफ्ट किया गया है। यहां से दो दिन शिफ्ट कर दिया जाएगा। थाने के भवन को पूरी तरह सैनेटाइज किया गया है। बता दें कि इससे पहले पुलिस थाना धर्मपुर के 13 पुलिस कर्मी पाजिटिव पाए गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rajneesh Himalian

Recommended News

Related News