पठानकोट-मंडी NH पर पहाड़ी धंसने से मलबे में दबीं 3 पोकलेन मशीनें, मजदूरों ने भाग कर बचाई जान

punjabkesari.in Saturday, May 25, 2024 - 05:04 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर अचानक एक पहाड़ी धंस गई। इस दौरान वहां पर काम कर रहे मजदूर मशीनरी छोड़कर भाग निकले, जिसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। चौकी प्रभारी कोटला संजीव कुमार के अनुसार यह हादसा लगभग रात को करीब 1 बजे हुआ। जैसे ही पहाड़ी खिसकने लगी तो काम करने वाले मजदूर वहां से अपनी जान बचाकर भाग निकले। इस दौरान पहाड़ी की चपेट में आकर 3 पोकलेन मशीनें मलबे में दब गईं। उन्होंने बताया कि पहाड़ी धंसने के बाद रास्ता अभी तक बंद है। उन्होंने संभावना जताई कि आज शाम तक रास्ता खुलने की उम्मीद है। वहीं मलबे में दबी मशीनरी को भी निकाला जा रहा है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News