यमुना नदी में नहाने उतरे 3 बच्चे फंसे, गोताखोरों ने किया रैस्क्यू

punjabkesari.in Sunday, Jun 25, 2023 - 07:20 PM (IST)

पांवटा साहिब (संजय): सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के तहत यमुना नदी में नहाते समय 3 बच्चे नदी के बीचोंबीच फंस गए। प्रशासन ने स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से रैस्क्यू ऑप्रेशन चलाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर तक खूब बारिश हुई। इसी के चलते यमुना, गिरि और बाता नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया। इसी बीच यमुना नदी में नहाते समय तीनों बच्चे फंस गए। ये देखकर एक बार तो परिजनों के हाथ-पांव फूल गए थे। यमुना घाट पर तैनात गोताखोर शिवा, राजेंद्र और लक्की ने ट्यूब के जरिए बच्चों को रैस्क्यू कर किनारे पहुंचाया। तीनों बच्चों की उम्र 11 साल के आसपास है। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि तीनों बच्चों को पुलिस की टीम के पहुंचने से पहले ही गोताखोरों द्वारा निकाल लिया गया था। उन्होंने लोगों से बरसात के दौरान नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News