पुलिस भर्ती का रिजल्ट घोषित, कांगड़ा के 245 युवा बने कांस्टेबल

punjabkesari.in Sunday, Jul 24, 2022 - 12:45 AM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): जिला कांगड़ा पुलिस कांस्टेबल भर्ती में दस्तावेजों की जांच के उपरांत पुलिस ने शनिवार देर रात परिणाम घोषित किया। इस दौरान 245 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इसमें पुरुषों के 167 पद, महिलाओं के 61 और चालकों के 17 पद भरे गए। वहीं कुछ पद खाली रह गए। बता दें कि शनिवार को दस्तावेज जांच प्रक्रिया के अंतिम दिन शामिल हुए अभ्यर्थियों के बाद यह रिजल्ट घोषित किया गया। गौरतलब है कि जिला पुलिस में 293 महिला व पुरुष तथा चालकों के पदों के लिए भर्ती हुई थी। इन पदों के लिए 40 हजार से अधिक आवेदन पहुंचे थे जिनमें से 18248 ने लिखित परीक्षा दी थी, जिसमें 2925 अभ्यर्थी पास हुए थे। एसपी कांगड़ा डाॅ. खुशहाल चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें 245 युवाओं का चयन किया गया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News