कोयले की गैस लगने से सिरमौर के 2 मजदूरों की मौत, 7 गंभीर

punjabkesari.in Saturday, Nov 19, 2022 - 11:27 PM (IST)

कुमारसैन (शिमला) (सोनी): शिमला जिले के उपमंडल कुमारसैन की कोटगढ़ उपतहसील के जरोल क्षेत्र में कार्य करने वाले मजदूरों को कोयले की गैस लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि 7 अन्य गंभीर हो गए। पुलिस के अनुसार सभी मजदूर सिरमौर जिला की रेणुका तहसील के रहने वाले हैं जरोल के शीलाजान में भवन निर्माण कार्य करते हैं। शनिवार को जब वे काम पर नहीं आए तो दोपहर करीब 2 बजे अन्य लोगों ने मजदूरों के कमरे में जाकर देखा जहां पर सभी मजदूर बेसुध पड़े थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और 108 एम्बुलैंस में सभी मजदूरों को कोटगढ़ हॉस्पिटल लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने 2 मजदूरो को मृत घोषित किया जबकि सात अन्य का इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान रमेश (22) पुत्र महेंद्र सिंह  व सुनील (21) पुत्र दौलत सिंह गांव चाडऩा डाकघर भाटगढ़ तहसील रेणुका जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News