Solan: बद्दी में चिट्टे की खेप के साथ 2 गिरफ्तार
punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2026 - 10:18 PM (IST)
बद्दी (ठाकुर): पुलिस थाना बद्दी की टीम ने गश्त के दौरान रैड लाइट चौक के पास एक कार से 6.24 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान गुफार अली उर्फ मोलू पुत्र शमशेर अली निवासी गांव व डाकघर खेत पुराली तहसील व जिला पंचकूला, हरियाणा व आस मोहम्मद पुत्र अनीश मोहम्मद निवासी गांव गालिवपुर डाकघर व तहसील खतौली जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

