Sirmour: पुरुवाला में गांजे की खेप के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Apr 24, 2025 - 02:31 PM (IST)

नाहन, (आशु) : उपमंडल पांवटा साहिब की डिटेक्शन सेल की टीम ने पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत गांजे की खेप के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई।

पुलिस के अनुसार टीम ने मतरालियों रामपुरघाट में दो व्यक्ति सन्नी और रितिक दोनों निवासी बंगाला बस्ती, कुंजा मतरालियों तहसील पांवटा साहिब के कब्जे से 2.066 किलोग्राम गांजा बरामद किया। दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार थे, जिन्हें पुलिस ने जांच के लिए रोका और उपरोक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।

डी.एस.पी. मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस थाना पुरुवाला में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News