हिमाचल में 14 दिन तक चलने वाला भारत-थाईलैंड सेना के बीच युद्ध का अभ्यास शुरू

punjabkesari.in Tuesday, Jul 04, 2017 - 10:39 AM (IST)

बकलोह (चंबा): हिमाचल में भारतीय सेना और रॉयल थाईलैंड आर्मी के बीच 14 दिवसीय 'संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास' चंबा के बकलोह के छावनी क्षेत्र में शुरू हो गया है। ‘मैत्री-17’ नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास में थाईलैंड आर्मी के 50 सैनिक हिस्सा लेने भारत पहुंचे हैं। 14 दिनों तक चलने वाले इस अभ्यास का उद्देश्य भारतीय सेना और रॉयल थाईलैंड सेना के बीच समन्वय स्थापित करना और अपनी योग्यता का आदान-प्रदान करना है। दोनों सेनाओं के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास को मैत्री नाम दिया गया है। इससे पहले संयुक्त सैन्य अभ्यास 2016 में थाईलैंड के कर्बी में हुआ था। 
PunjabKesari

भारत और थाईलैंड का यह संयुक्त सैन्य अभ्यास एक महत्वपूर्ण कदम
इससे पहले 2 जुलाई को रॉयल थाईलैंड आर्मी के 50 जवानों ने गगल एयरपोर्ट पर लैंडिंग की थी। इसके बाद सैनिक बकलोह पहुंचे। इस सैन्य अभ्यास को इस तरीके से आयोजित किया गया है जिससे कि दोनों देशों के सैनिक राजद्रोह व आतंकवाद विरोधी गतिविधियों में किए जाने वाले ऑप्रेशन से परिचित हो सकें। अभ्यास के पहले दिन दोनों देशों की सेनाओं को अभ्यास की प्रणाली, हथियारों का साजो-सामान, कमान तथा कंट्रोल सिस्टम से अवगत कराया गया तथा आतंकवाद व आपात स्थिति के दौरान एक-दूसरे से सामंजस्य तथा तकनीकी सूझ-बूझ के बारे में बताया गया। भारत और थाईलैंड का यह संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री सैन्य सहयोग का एक महत्वपूर्ण कदम है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News