काउंसलिंग में 108 अभ्यार्थियों ने लिया भाग

punjabkesari.in Thursday, Mar 18, 2021 - 11:34 AM (IST)

धर्मशाला (नवीन) : जिला कांगड़ा में दिव्यांग उम्मीदवारों के वैचवाइज अनुबंध आधार पर भरे जाने वाले जे.बी.टी. के 11 पदों, भाषा अध्यापकों के 5 पदों एवं शास्त्री के 7 पदों की भर्ती के लिए काउंसलिंग धर्मशाला में करवाई गई। उक्त सभी पदों पर लगभग 108 अभ्यार्थियों ने काउंसलिंग में भाग लिया। काउंसलिंग सुबह करीब 10 बजे शुरु हो गई जो कि दोपहर 2 बजे तक चली। जे.बी.टी. के 11 पदों पर 66 अभ्यार्थियों ने काउंसलिंग में भाग लिया जिसमें कांगड़ा के 25 व अन्य जिला से 41 अभ्यार्थियों ने भाग लिया। शिक्षा अधिकारियों द्वारा विभिन्न दस्तावेजों की जांच की। इसके अलावा भाषा अध्यापकों के 5 पदों पर 21 तथा शास्त्री के 5 पदों पर भी 21 अभ्यार्थियों ने काउंसलिंग में भाग लिया। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कांगड़ा मोहिंद्र कुमार ने बताया कि दिव्यांग उम्मीदवारों के वैचवाइज अनुबंध आधार पर भरे जाने वाले जे.बी.टी. के 11 पदों, भाषा अध्यापकों के 5 पदों एवं शास्त्री के 7 पदों की भर्ती के लिए काउंसलिंग संपन्न हो गई है। शिक्षा विभाग द्वारा जल्द ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News