108 एंबुलेंस सेवा महिला के लिए वरदान साबित
punjabkesari.in Wednesday, Jan 11, 2017 - 01:22 PM (IST)

मंडी (नितेश सैनी): प्रदेश में 108 एंबुलेंस सेवा महिला के लिए एक बार फिर से वरदान साबित हुई है। 108 एंबुलेंस कर्मियों ने एक बार फिर महिला की सफल डिलीवरी करवाई है। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे थुनाग की कौशल्या देवी (28) ने एंबूलेंस में एक बच्चे को जन्म दिया। नवजात बच्चे के पिता पपुलेश कुमार ने सफल डिलीवरी के लिए एंबूलेंस कर्मियों का आभार व्यक्त किया। वही जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह से सुरक्षित है और छतरी हस्पताल में जच्चा-बच्चा दोनों का उपचार चल रहा है। वही इस डिलीवरी को ईएमटी आदर्श कुमार व पायलट देवेन्द्र कुमार के प्रयासों से सफल बनाया गया।