Bilaspur: विवाहिता के साथ जबरन संबंध बनाकर किया शोषण, पीड़िता हुई गर्भवती, जानें मामला

punjabkesari.in Wednesday, May 14, 2025 - 06:38 PM (IST)

बिलासपुर (बंशीधर): जिला बिलासपुर के एक गांव की एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए, जिससे वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय विवाहिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि वह जुलाई, 2024 से अपने मायके में रह रही थी। पीड़िता ने बताया कि उसकी माता ने पंचायत की उपस्थिति में उसे ससुराल भेजने से मना कर दिया था।

उसी दौरान उसके गांव का एक व्यक्ति उसके मायके में आने-जाने लगा। पीड़िता का आरोप है कि गत 17 जनवरी को जब उसकी माता घर पर नहीं थी तो आरोपी उसके मायके के घर में आया और कमरे में ले जाकर जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी कई बार आरोपी ने शोषण किया। जब पीड़िता गर्भवती हुई और उसने इस बारे में बताया तो आरोपी ने उसे ससुराल लौट जाने को कहा।

गत 28 मार्च को पीड़िता अपने ससुराल आ गई। तबीयत बिगड़ने के कारण जब उसने यह बात अपने पति को बताई, तो साथ मिलकर महिला थाना बिलासपुर में शिकायत दर्ज करवाई। डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुराचार सहित अन्य धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News