सितंबर में इस खास मकसद से हिमाचल आएंगे मोदी-शाह

punjabkesari.in Sunday, Aug 20, 2017 - 10:24 AM (IST)

सोलन/बिलासपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सितम्बर में हिमाचल दौरे पर आएंगे। उनका इस बार बिलासपुर के कोठीपुरा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखने का कार्यक्रम हैं। प्रधानमंत्री का यह दौरा 10 सितंबर को प्रस्तावित है। उनके इस दौरे की भनक मिलते ही हिमाचल भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री चुनावी साल में हिमाचल प्रदेश में 2 रैलियों को संबोधित करेंगे। उधर भाजयुमो की सितंबर माह में सोलन में प्रदेश स्तरीय रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भाग लेेंगे। रैली की जगह का ऐलान युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन सोलन में करेंगी। 


22 अगस्त को सोलन में आयोजित होगा सम्मेलन
युवा मोर्चा की राज्य कार्यकारिणी व जिला सोलन का सम्मेलन 22 अगस्त को सोलन में होगा। भाजपा युवा मोर्चा के राज्य अध्यक्ष विशाल चौहान ने शनिवार को सोलन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि 22 अगस्त को सोलन में आयोजित होने वाले सम्मेलन में प्रदेश कार्यकारिणी व जिला सोलन के पदाधिकारी भाग लेंगे। इस सम्मेलन की मुख्यातिथि युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन होंगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सभी संगठनात्मक जिलों में युवा मोर्चा ने आक्रोश रैलियां कीं, जिनके चलते कांग्रेस सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने कार्यकर्ताओं पर पुलिस केस दर्ज किए हैं। हिमाचल में सरकार ड्रग्स माफिया को संरक्षण दे रही है और कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। हिमाचल सरकार जमानत पर चल रही है और जनता व बेरोजगार अपने हक की लड़ाई के लिए सड़कों पर हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News