बच्चे के रोने की आवाज सुनकर खुली पति की नींद, पत्नी को इस हाल में देख उड़े होश

punjabkesari.in Wednesday, Aug 16, 2017 - 09:06 PM (IST)

परवाणु: औद्योगिक शहर परवाणु के साथ लगती ग्राम पंचायत के धगड़ गांव में मंगलवार सुबह करीब 2 बजे एक महिला ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार महिला अपने पति की प्रतिदिन शराब पीने की आदत से तंग आ गई थी, जिस वजह से उसने यह कदम उठाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धगड़ गांव के संतोष शर्मा ने पुलिस थाना परवाणु को सूचना दी कि उसके मकान में विनोद कुमार किराए पर रहता है और उसकी पत्नी ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो कमलेश (22) गांव नगला इमली डाकघर शाहपुर जिला आगरा उत्तर प्रदेश बिस्तर में मृत पड़ी थी।

बच्चे की रोने की आवाज सुनकर जागा तो उड़े होश 
पुलिस जांच के अनुसार उक्त  महिला का पति परवाणु के किसी उद्योग में कार्य करता है और सोमवार रात को भी वह ड्यूटी के बाद परवाणु चला गया जहां पर उसने अपने दोस्तों के साथ शराब पी और करीब रात साढ़े 10 बजे मकान में पहुंचा। उस दौरान उसकी पत्नी टी.वी. देख रही थी। उसके बाद रात करीब 2 बजे उसने अपने बच्चे की रोने की आवाज सुनी तो वह जाग गया। इस दौरान जब उसने पत्नी को फंदे पर लटका देखा तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसने चाकू से फंदे को काटा और उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवार कर शव पति के हवाले कर दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News