बद्दी के संडोली में व्यक्ति ने पत्नी के प्रेमी को ऐसे दी खौफनाक मौ.त, पुलिस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2024 - 08:49 PM (IST)

बद्दी (ठाकुर): पुलिस थाना बद्दी के तहत बिहार के व्यक्ति ने बद्दी में अपनी पत्नी के प्रेमी की तेजधार हथियार से हत्या कर दी है। मामले की जानकारी मिलने के बाद आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक निकटवर्ती गांव संडोली में एक किराए के मकान में रहने वाले व्यक्ति की एक प्रवासी व्यक्ति ने हत्या कर दी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतक की पहचान नेम चंद (35) पुत्र नराता राम निवासी गांव जयनगर अर्की तहसील के रूप में की गई है।

पुलिस के अनुसार नेम चंद संडोली में किराए के कमरे में रहता था। नेम चंद एक महिला के साथ पिछले कई वर्षाें से यहां लिव इन रिलेशन में रह रहा था। मंगलवार रात को महिला अनीता देवी पत्नी रविंद्र साहनी निवासी गांव रघुनाथपुरा तहसील इमादपुर जिला वैशाली बिहार एक अलग कमरे में सोई हुई थी और उसका प्रेमी नेम चंद दूसरे कमरे में सोया हुआ था। रात के समय महिला का पति रविंद्र साहनी कमरे में आया और मौका देखकर सोए हुए नेम चंद पर तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। 

सुबह जब रविंद्र साहनी की पत्नी उठी तो उसने अपने प्रेमी नेम चंद को बिस्तर के साथ बैठे हुए पाया। उसके बाद खून देख कर वह चिल्लाई और पुलिस को मामले की जानकारी दी। अनीता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी रविंद्र साहनी से करीब 25 साल पहले हुई थी, लेकिन वह पिछले 9 वर्षों से अपने पति से अलग रह रही थी। उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। महिला ने बताया कि वह करीब डेढ़ साल से नेम चंद के साथ रह रही थी। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने के 2 घंटे बाद ही आराेपित रविंद्र साहनी को कालका हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News