शिकारियों ने लांघी बर्बरता की सारी हदें, खौफनाक मंजर देख सहमे लोग

punjabkesari.in Wednesday, Mar 22, 2017 - 05:45 PM (IST)

लडभड़ोल: लडभड़ोल तहसील के अंतर्गत आते खजूर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां सड़क से करीब 70 फुट नीचे एक तेंदुए क्षत-विक्षत हालत में मिला। इस खौफनाक मंजर को देख क्षेत्र के लोग सहम गए हैं। शिकारियों ने तेंदुए से बर्बरता की सारी हदें लांघते हुए उसकी चारों टांगे, सिर व पूंछ काट दी है। तेंदुए के अंग किसने गायब किए यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं पुलिस ने वाइल्ड लाइफ  प्रोटैक्शन एक्ट 51 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी संदीप अवस्थी ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन जारी है। 

जब तेंदुए को देख भागने लगी बककियां
जानकारी के अनुसार गांव के कुछ लोग उक्त स्थान पर बकरियां चरा रहे थे। जब बकरियों ने तेंदुए को देखा तो भागना शुरू कर दिया। इस पर बकरियां चरा रहे लोगों ने जाकर वहां देखा तो तेंदुआ मृत पड़ा था। उन्होंने इसकी सूचना रोपड़ी कलैहड़ू पंचयात के उपप्रधान संजय कुमार को दी। उपप्रधान ने इसकी सूचना वन विभाग लडभड़ोल के परिक्षेत्र कार्यालय को दी। वन विभाग के बी.ओ. बीट दलेड पवन कुमार, पुलिस चौकी प्रभारी संदीप अवस्थी, पशु चिकित्सक मौके पर पंहुच गए। पशु चिकित्सक ने शव का पंचनामा कर वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया है। 

फंदा लगाकर मारा गया तेंदुआ 
चिकित्सक अमित करमानी ने कहा कि प्रथम दृष्टि से यह लगता है कि इस तेंदुए को फंदा लगाकर मारा गया है। फिर शव को यहां फैंका गया है। वन विभाग के आर.ओ. ओम प्रकाश चंदेल ने कहा कि शव को कमेटी बनाकर जलाया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News