सलूणी में काॅलेज छात्रा के साथ हैवानियत की हदें पार, आरोपी ने जंगल में दिया वारदात को अंजाम

punjabkesari.in Thursday, Mar 28, 2024 - 06:55 PM (IST)

सलूणी (शक्ति): चम्बा जिले के उपमंडल सलूणी में कॉलेज छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार है। वहीं पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि वह जंगल के रास्ते से होकर सलूणी कॉलेज जाती है। वीरवार को सुबह करीब 8 बजे वह घर से कॉलेज के लिए निकली। रास्ते में उसे उक्त युवक का फोन आया और उसे रुकने के लिए कहा। करीब 8:45 वह तय स्थान पर पहुंच गया और उसे जबरन जंगल में ले गया। वहां उसके साथ मारपीट की और जबरन दुष्कर्म किया। इसके अलावा किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। 

इसके बाद पीड़िता वन विभाग की चैक पोस्ट पर पहुंची और वहां पर गश्त कर रही पुलिस चौकी सलूणी के मुख्य आरक्षी हरनाम सिंह को आपबीती बताई। इसके अलावा लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई। पीड़िता के अनुसार आरोपी इससे पहले भी कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। पुलिस आरक्षी हरनाम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना किहार में मामला दर्ज किया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा भेजा गया है। 

एसडीपीओ सलूणी राजन शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर लक्की निवासी गांव घुड़ेई पंचायत किहार के विरुद्ध आईपीसी 376, और 506 के तहत मामल दर्ज कर किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की हैं। जल्द आरोपी पुलिस हिरासत में होगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News