हिमाचल में खत्म होगा शुष्क मौसम का दौर, इस तारीख से बरेसेंगे मेघ

punjabkesari.in Wednesday, Jan 17, 2018 - 11:24 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से चल रहा शुष्क मौसम का दौर जल्द खत्म होने जा रहा है। 23 जनवरी से मौसम विभाग ने राज्य के अनेक स्थानों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हवाओं की सक्रियता से राज्य में बारिश-बर्फबारी के आसार बने हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि 22 जनवरी तक तो मौसम साफ बना रहेगा लेकिन 23 जनवरी को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। इसके प्रभाव से राज्य के निचले व मैदानी इलाकों में अनेक स्थानों पर वर्षा जबकि मध्यवर्ती और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। बुधवार को भी शिमला सहित राज्य के अधिकांश स्थानों में आसमान साफ  बना रहा। बुधवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया जोकि मंगलवार को 9.4 डिग्री था। बीते कुछ दिनों से शिमला का न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। इससे यहां सर्दी से राहत मिल रही है। 

5 शहरों का न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे
राज्य के पर्वतीय और मैदानी हिस्सों में रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राज्य के पांच शहरों का न्यूनतम तापमान बुधवार को जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की बात करें तो केलांग राज्य में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 4.1 डिग्री रहा। इसके अलावा कल्पा में माइनस 1.4, मनाली में माइनस 1, भुंतर में माइनस 0.6 और सुंदरनगर में माइनस 0.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज हुआ जबकि बिलासपुर में पारा 1.4, चम्बा में 2.1, हमीरपुर में 3.4, डल्हौजी में 3.5, कांगड़ा में 3.9 और ऊना में 4 डिग्री सैल्सियस रहा। शिमला में आज अधिकतम तापमान 15.7, सुंदरनगर में 22.8, भुंतर में 21, धर्मशाला में 17.8, ऊना में 24.5, नाहन व सोलन में 19.5, कांगड़ा में 23, बिलासपुर में 21.8, हमीरपुर में 22.5, चम्बा में 20.4 और डल्हौजी में 8.3 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News