महिला कांग्रेस ने मांगा आरक्षण

punjabkesari.in Friday, Sep 09, 2016 - 10:38 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की शुक्रवार को हुई राज्य स्तरीय बैठक में लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण दिए जाने का मामला जोरशोर से गूंजा। राज्य कार्यकारिणी की यह बैठक पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुशीला नेगी ने की जबकि पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बैठक में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

 

बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों, विशेष आमंत्रित सदस्यों, जिला अध्यक्षों व ब्लाक महिला अध्यक्षों ने भाग लिया। इस अवसर पर राज्य महिला कांग्रेस को मजबूत करने हेतु विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वे महिलाओं को विधानपालिका में आरक्षण देने के हिमायती हैं।

 

33 प्रतिशत आरक्षण मिले : सुशीला नेगी
बैठक में प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुशीला नेगी ने कहा कि जल्द ही आने वाले समय में प्रदेश पदाधिकारियों का जिला स्तर पर कार्यभार सौंपा जाएगा जोकि अपने स्तर पर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर जाकर महिला कांग्रेस की बैठकंे आयोजित करेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को विधानसभा व लोकसभा में आरक्षण अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का दिल से यह मुद्दा रहा है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आएं तथा विधानपालिका में भी 33 प्रतिशत आरक्षण उनको मिले। इसके लिए हम उनकी सोच का आदर करते हैं तथा पुरजोर समर्थन करते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News