शिमला के इस स्कूल पहुंचे राहुल गांधी, दिव्यांग बच्चों के साथ खेली शतरंज (Watch Video)

punjabkesari.in Friday, Dec 21, 2018 - 01:33 PM (IST)

शिमला/कुफरी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका वाड्रा के साथ वीरवार को ढली में विशेष बच्चों से मिलने उनके स्कूल पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने बच्चों के साथ शतरंज खेली। इतना ही नहीं प्रियंका वाड्रा ने बच्चों का शतरंज खेलते हुए वीडियो भी बनाया। उन्होंने स्कूल परिसर को भी देखा तथा विशेष बच्चों के खेल एवं शैक्षणिक कार्य को सराहा। उन्होंने बच्चों के साथ हाथ भी मिलाया और उनकी पीठ थपथपाकर उनका हौसला बढ़ाया।
PunjabKesari

उन्होंने बच्चों से उनकी दिनचर्या की जानकारी भी प्राप्त की तथा उनके साथ मिलकर बिस्कुट भी खाए। उन्होंने स्कूल की प्रिंसीपल से पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की और सफाई व्यवस्था सहित अन्य कार्यों को देखा और स्कूल प्रबंधन की सफाई सहित अन्य कार्यों के लिए सराहना की। इस दौरान बच्चों ने खुद अपने द्वारा तैयार कुकीज राहुल गांधी को भेंट किया। 
PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के अलावा यहां पर उनकी माता सोनिया गांधी भी आती रही हैं। परिवार के सभी सदस्य विशेष बच्चों के पास पहुंचकर उनका हौसला लगातार बढ़ाते रहते हैं और उनके साथ खेल सहित अन्य गतिविधियों में शामिल होते हैं। वहीं राहुल गांधी ने छराबड़ा स्थित अपनी बहन प्रियंका वाड्रा के नवनिर्मित आशियाने के बाहर डेरा डाले रखा। भाई और बहन ने नवनिर्मित भवन के शेष बचे कार्य का दिन में 2 बार निरीक्षण किया। इस दौरान प्रियंका वाड्रा प्रात: करीब 9.40 बजे होटल वाइल्ड फ्लावर हाल से पैदल मार्च करते हुए अपने प्लाट तक पहुंचीं जबकि राहुल गांधी दोपहर 12.30 बजे अपने वाहन से वहां पहुंचे। राहुल-प्रियंका दोपहर बाद करीब 3 बजे लंच करने के लिए वापस होटल रवाना हुए। याक के साथ जा रहे युवक से प्रियंका ने पूछा हालचाल, उनके रोजगार के बारे में जाना पैदल चलते समय प्रियंका वाड्रा ने याक के साथ जा रहे युवक बबलू से बातचीत की।
PunjabKesari

उन्होंने इस दौरान जाना कि याक के साथ रोजगार से जुड़े लोगों का रोजगार कैसे चल रहा है। दोपहर का भोजन करने के बाद करीब 4 बजे राहुल-प्रियंका फिर होटल से गाड़ी में बैठकर प्लाट तक पहुंचे और वहां पर लंबा समय गुजारा। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची व उनके पुत्र मनजीत खाची भी वहां मौजूद थे। राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने वहां जमी बर्फ का भी खूब आनंद उठाया। दोनों ने बर्फीली वादियों को खूब निहारा तथा प्राकृतिक सौंदर्य का पूरा आनंद लिया। राहुल-प्रियंका के शुक्रवार को चंडीगढ़ होते हुए वापस लौटने की संभावनाहै। 

सुरक्षा कारणों से आम आदमी व सैलानियों को रोका

इस दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए, जिससे आम आदमी के साथ यहां घूमने आए सैलानियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुरक्षा पर तैनात कमांडो, सी.आई.डी. और पुलिस कर्मी स्थानीय लोगों को रास्ते में बार-बार रोक रहे थे। स्थानीय युवक जो अपना बिजली बिल जमा करवाने के लिए मशोबरा पैदल जा रहा था, उसे पंजाब गवर्नर हाऊस के पास सुरक्षा पर डटे जवानों ने करीब आधा घंटा रोके रखा। स्थानीय लोगों ने राह चलते लोगों को रोकने पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि वी.वी.आई.पी. मूवमैंट के चलते स्थानीय लोगों को रोका जाना गलत है। 
PunjabKesari

ठंडी फिजाओं में जमी बर्फ का देखा नजारा

राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने ठंडी फिजाओं में यहां पर जमी बर्फ का भी खूब आनंद उठाया। दोनों ने बर्फीली वादियों को खूब निहारा तथा प्राकृतिक सौंदर्य का पूरा आनंद लिया। राहुल-प्रियंका के शुक्रवार को चंडीगढ़ होते हुए वापस लौटने की संभावना है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News