शादी का झांसा देकर लद्दाख की महिला से दुराचार

punjabkesari.in Sunday, Sep 04, 2016 - 06:20 PM (IST)

गोहर: जंजैहली घाटी में शादी का झांसा देकर घर पहुंचाई लद्दाख की एक महिला के साथ घाटी के एक व्यक्ति द्वारा कथित दुराचार करने का मामला दर्ज हुआ है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

 

एसएचओ चांद किशोर के अनुसार लद्दाख के चकलामासर ओबसी निवासी महिला कुल्लू में किसी निजी दुकान में काम करती थी। इस दौरान मिस्त्री का काम करने वाले जंजैहली घाटी के बलैंढा निवासी भीम सिंह पुत्र शंढू से उसकी दोस्ती हो गई। दोनों में कई दिनों से प्रेम प्रसंग चला हुआ था तथा कुछ दिन बाद भीम सिंह उसे शादी करने के बहाने घर ले आया। जहां 4 माह बीत जाने के बाद भी उसने लद्दाख की महिला से शादी नहीं की।

 

शादी न करने का शक होने के बाद महिला पुलिस थाना पहुंची और उसने भीम सिंह के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज करवा दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने महिला का मैडीकल करवा दिया है। एसएचओ ने बताया कि पुलिस जल्द आरोपी को हिरासत में लेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News