पार्टी ही नहीं पूरा समाज बदलना है: शांता
punjabkesari.in Thursday, Sep 29, 2016 - 10:06 AM (IST)
पालमपुर/चामुंडा: हिमाचल प्रदेश में पार्टी ही नहीं बदलनी है पूरा समाज बदलना है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के अभ्यास वर्ग के प्रथम सत्र में सांसद शांता कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में महत्वपूर्ण पदों में रहकर सरकारी कर्मचारी भारत प्रबुद्ध शिक्षित लोग सरकारी सेवा अनुभव प्राप्त सेवानिवृत्ति के बाद भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जुड़कर देश व समाज की सेवा करना चाहते हैं जिसके लिए बधाई के पात्र हैं।
हमारा मुख्य उद्देश्य सरकार हटाने या बदलने का नहीं है हमें सरकार नहीं समाज बदलना है, आज दुनिया में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार भारत में ही है जिसको हमने जड़ से खत्म करना है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में जहां अनगिनत कर्मचारी हैं, वहीं सवा लाख से ज्यादा भूतपूर्व सैनिक भी हैं।
उन्होंने पूर्व कर्मचारी व कर्मचारियों को कहा कि उन्हें प्रशिक्षित करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि पूर्व कर्मचारी सुलझे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व कर्मचारियों ने अपने जीवन काल में पहले नौकरी कर देश, प्रदेश व परिवार की सेवा की, वहीं सेवानिवृत्ति के उपरांत समाज और देश की सेवा के लिए फि र समॢपत हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्व कर्मचारी अपने आप में बैठ कर भाजपा और कांग्रेस की तुलना करें और निश्चय करें कि उनके लिए किस ने क्या किया। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विपिन परमार, पूर्व मंत्री एवं विधायक रविंद्र रवि, पूर्व मंत्री किशन कपूर, पूर्व विधायक प्रवीण कुमार व जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा आदि उपस्थित रहे।