RKMV में युवा महोत्सव संपन्न, राज्यपाल ने सम्मानित किए विजेता
punjabkesari.in Wednesday, Sep 21, 2022 - 09:06 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) में 3 दिन तक चले युवा महोत्सव के समापन अवसर पर राज्यपाल ने विजेताओं को सम्मानित किया। इसमें क्विज प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आरकेएमवी, दूसरे स्थान पर मंडी काॅलेज रहा। वाद विवाद प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आरकेएमवी, दूसरे स्थान पर नाहन व तीसरे स्थान पर हमीरपुर काॅलेज रहा। मॉडलिंग प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आर्यन, दूसरे स्थान पर समांतिका शर्मा व तीसरे स्थान पर सीमा काॅलेज की अनीता रही। एलोक्यूशन प्रतियोगिता में पहले स्थान पर योगेश सीमा रोहड़ू काॅलेज, दूसरे स्थान पर धृति ठाकुर मंडी व तीसरे स्थान पर कुल्लू कॉलेज का अंकित रहा। कार्टून प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आर्यन, दूसरे स्थान पर गौरव, तीसरे स्थान पर साक्षी रही।
पोस्टर मेकिंग में पहले स्थान पर सुष्मिता हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, दूसरे स्थान पर रजनी आरकेएमवी व तीसरा स्थान फाइन आर्ट काॅलेज शिमला के राहुल ने हासिल किया। कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता में पहले स्थान पर अंजली आरकेएमवी, दूसरे स्थान पर मुस्कान विश्वविद्यालय व तीसरा स्थान सोलन काॅलेज के दीपक ने हासिल किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में पहले स्थान पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विकास, दूसरे स्थान पर माणिक फाइन आर्ट काॅलेज शिमला व तीसरे स्थान पर आरकेएमवी की सिया रही। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में पहले स्थान पर ऊना काॅलेज के ऋषभ, दूसरे स्थान पर धर्मशाला के आदित्य व तीसरे स्थान पर आरकेएमवी की माणिका रही। रंगोली प्रतियोगिता में पहले स्थान पर नीतू ढलियारा, दूसरे स्थान पर धर्मशाला की रीतू व तीसरे स्थान पर सोलन काॅलेज की खुशनुमा रही।
बता दें कि आरकेएमवी में युवा महोत्सव में प्रदेश भर के 54 काॅलेजों के 424 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें 164 छात्र व 200 छात्राएं थीं। इसमें 10 प्रतियोगिताएं हुईं। इस कार्यक्रम के समापन समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने की। महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. रुचि रमेश ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। राज्यपाल ने कहा कि युवा नशे से दूर रहें। हमारे सामने लक्ष्य होना चाहिए, उसे लेकर आगे बढ़ें। हमें पुस्तकें पढ़ने की आदत डालनी चाहिए क्योंकि पुस्तकें हमारी दोस्त, दार्शनिक एवं मार्गदर्शक होती हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here