दोस्तों के साथ ब्यास नदी में नहा रहा था युवक, अचानक हो गया ये दर्दनाक हादसा

punjabkesari.in Thursday, Sep 07, 2023 - 11:21 PM (IST)

सुजानपुर (अश्वनी): सुजानपुर-हमीरपुर मुख्य सड़क पर भलेठ पुल के साथ बहने वाली ब्यास नदी में नहाते समय एक युवक डूब गया। सुजानपुर थाना प्रभारी ललित महंत ने बताया कि जन्माष्टमी के पर्व पर वीरवार की शाम सुजानपुर थाना में सूचना मिली कि एक व्यक्ति ब्यास नदी में नहाते समय डूब गया है। जानकारी के अनुसार अभय पठनिया (23) पुत्र अशोक पठानिया निवासी हीरानगर अपने दोस्तों मनोज कुमार (21) पुत्र रंजीत सिंह निवासी वार्ड नंबर-1 अणु हमीरपुर, साहिल (21) पुत्र रंजीत सिंह निवासी गांव चपलाह तहसील रक्कड़, अभिषेक कुमार (22) पुत्र सुनील कुमार निवासी गांव ठाणा (धर्मपुर) तथा शिवम चौहान (22) पुत्र मोहिंदर  सिंह निवासी वार्ड नंबर-1 अणु हमीरपुर के साथ नदी में नहा रहा था। पुलिस द्वारा अभय पठानिया के साथ नहाने वाले उसके दोस्तों का शक के आधार पर सिविल अस्पताल सुजानपुर में मेडिकल करवाया गया। युवक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि अभय का अभी तक कोई भी पता नहीं चला है। युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया गया है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News