नाथूराम गौडसे को देशभक्त कहने पर बिफरी युवा कांग्रेस, सोलन में फूंका साध्वी प्रज्ञा का पुतला

punjabkesari.in Friday, Nov 29, 2019 - 06:05 PM (IST)

सोलन (अमित): भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा नाथूराम गौडसे को बार-बार देशभक्त कहने पर युवा कांग्रेस भड़क गई है। इसके विरोध व प्रज्ञा ठाकुर की संसद से सदस्यता समाप्त करने को लेकर युवा कांग्रेस ने सोलन में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का पुतला भी जलाया गया और प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
PunjabKesari, Youth Congress Protest Image

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मनीष ठाकुर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद प्रज्ञा ठाकुर द्वारा बार-बार नाथूराम गौडसे को देशभक्त कहने से महात्मा गांधी का अपमान हो रहा है, जिसे युवा कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि नाथूराम गौडसे ने महात्मा गांधी की हत्या की थी और प्रज्ञा ठाकुर उन्हें देशभक्त कह रही है।
PunjabKesari, State Congress President Image


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News