सोलन में सस्ता हुआ सीमैंट, हरियाणा के बराबर हुए रेट

punjabkesari.in Thursday, Apr 25, 2024 - 11:03 PM (IST)

सोलन (नरेश पाल): जिला सोलन में सीमैंट के दाम करीब 15 रुपए प्रति बैग कम हो गए हैं। अब सीमैंट के दाम हरियाणा राज्य के आसपास हो गए है। सीमैंट कंपनियों ने बाॅर्डर एरिया पर हरियाणा के बराबर सीमैंट के रेट करने शुरू कर दिए हैं। सोलन की सीमा के साथ पिंजौर व आसपास क्षेत्रों में सीमैंट सस्ता होने के कारण सोलन से भी बड़ी संख्या में सीमैंट खरीदने वहां जा रहे थे। यही कारण है कि सीमैंट डीलरों ने सीमैंट कंपनियों पर दाम कम करने के लिए दबाव बनना शुरू किया। इसका परिणाम हुआ कि अल्ट्राटैक ने सोलन में सीमैंट का रेट 430 रुपए से घटाकर 415 रुपए कर दिया है। हालांकि पिंजौर व अन्य क्षेत्रों में सीमैंट के भाव इससे भी 10 रुपए कम हैं।

इससे पूर्व बाॅर्डर एरिया पर सीमैंट के रेट में करीब 40 से 50 रुपए प्रति बैग का अंतर था। यही कारण था कि सोलन या फिर बाॅर्डर एरिया पर प्रदेश में रहने वाले लोग पड़ोसी राज्य से सीमैंट खरीदना पसंद कर रहे थे। दूसरी कंपनियों की सीमैंट के रेट कम करने की योजना है। सोलन में वर्तमान में सीमैंट के बैग की कीमत 430 रुपए है जबकि प्रदेश में 430 से 530 रुपए प्रति बैग बिक रहा है। पिछले करीब साढ़े 5 वर्षों में 155 से 225 रुपए प्रति बैग की वृद्धि हुई है। यह बात अलग है कि पड़ोसी राज्यों में सीमैंट सस्ता है और जहां उत्पादन हो रहा है, उस राज्य में सीमैंट महंगा हो गया है लेकिन इस बार सीमैंट कंपनियों ने बैलेंस करने का प्रयास किया है। इससे पूर्व सीमैंट उद्योग रेट बढ़ाने में ही लगे हुए थे। सीमैंट कंपनियों को रेट बढ़ाने के बाकायदा मैसेज दिए जा रहे थे।  
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News