भियोड़ में 21 साल के युवक ने खेतों में पेड़ से फंदा लगाकर दे दी जान

punjabkesari.in Saturday, Apr 09, 2022 - 04:31 PM (IST)

चम्बा (काकू): जिले के उटीप क्षेत्र के भियोड़ में एक युवक ने खेतों में पेड़ के साथ फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई है। युवक की पहचान विशाल (21) पुत्र चैन लाल निवासी गांव भियोड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विशाल शनिवार को अपने घर के निकट खेतों की तरफ गया था, लेकिन वहां से वापस नहीं लौटा। परिजन खेतों की तरफ गए तो उसे पेड़ के साथ लटका हुआ पाया। उसने एक पेड़ के साथ दुप्पटे से फंदा लगा लिया था। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने के बाद शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मैडीकल कालेज चम्बा लाया गया। यहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। युवक मजदूरी करता था। एस.पी. अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। सी.आर.पी.सी. 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kaku Chauhan

Recommended News

Related News