कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.10 ग्राम चिट्टे के साथ तस्कर गिरफ्तार
punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 10:49 AM (IST)
Dharamshala News: हिमाचल प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी पर नकेल कसते हुए कांगड़ा जिले में एक युवक से 6.10 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यहां बताया।
कांगड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने बताया कि बैजनाथ शहर के खूह बाजार गली इलाके में पंडोल रोड के रहने वाले रिंकू कुमार से यह प्रतिबंधित पदार्थ ज़ब्त किया गया। उन्होंने कहा कि इलाके में नियमित जांच और छानबीन के दौरान यह बरामदगी हुई।
एसपी ने कहा कि बैजनाथ पुलिस थाने में स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 21, 25, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

