कांगड़ा स्कूली छात्र आत्महत्या मामला, बाल कल्याण समिति ने पुलिस से मांगी स्थिति रिपोर्ट

punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2026 - 02:29 PM (IST)

Dharamshala News : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा की बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने देहरा उपमंडल के लोअर सुनहेट स्थित एक स्कूल एवं छात्रावास में कथित उत्पीड़न से परेशान होकर 14 वर्षीय छात्र द्वारा आत्महत्या किये जाने के मामले की जांच को लेकर खुंडियां पुलिस से स्थिति रिपोर्ट तलब की है।

समिति के चेयरमैन विक्रमजीत शर्मा ने कहा कि मीडिया में खबरें आने के बाद समिति ने इस घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया है। मामले की समीक्षा करने और शुरुआती जांच की रिपोर्ट मांगने के लिए समिति की एक बैठक बुलाई गई, जिसमें सदस्य संगीता गौतम, विजय कुमार, विकास और नरेशठा कुमारी शामिल थे। शर्मा ने कहा कि समिति रिपोर्ट की जांच करेगी और कानून के प्रावधानों के अनुसार आगे की कार्रवाई करेगी।      

समिति के अनुसार, शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि खुंडियां पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और छात्र के परिवार की शिकायत के आधार पर, लोअर सुनहेट स्थित संस्थान के प्रबंध निदेशक, प्रिंसिपल, हॉस्टल वाडर्न और स्कूल बस चालक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News