रामपुर में युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज, पिकअप वाहन से टक्कर मारने का भी आरोप

punjabkesari.in Sunday, Sep 13, 2026 - 03:34 PM (IST)

रामपुर बुशहर (शिमला): थाना रामपुर बुशहर में युवक से मारपीट, रास्ता रोकने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव नालागाई डाकघर पोशना तहसील निरमंड जिला कुल्लू निवासी गब्बर सिंह वैदिक ने बताया कि वह 10 सितम्बर को दोपहर करीब 12:50 बजे खानेरी अस्पताल के समीप स्थित वैष्णो ढाबे की ओर जा रहा था। इसी दौरान पिकअप वाहन ( संख्या एच.पी.-06बी-5527) में सवार युवकों पर उसे टक्कर मारने का आरोप लगाया गया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, उसके बाद वैष्णो ढाबे के पास उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि उसके मुंह पर कोल्ड ड्रिंक फैकी गई और स्टील के गिलास से हमला किया गया। शिकायत में एक महिला समेत अन्य लोगों द्वारा डंडे से हमला करने का प्रयास करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News